हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में ट्रिपल मर्डर, प्रेमी ने प्रेमिका समेत पिता और छोटी बहन को उतारा मौत के घाट

Chapra Triple Murder Case: बिहार के छपरा में ट्रिपल मर्डर केस सामने आ रहा है। सनकी प्रेमी ने गुस्से में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी शख्स ने प्रेमिका, उसकी बहन और पिता पर सोते हुए धारदार हथियार से वार किया है।

विज्ञापन
मेरठ मर्डर केस

Chapra Triple Murder Case: (जाकिर अली) बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सनकी आशिक ने ना सिर्फ अपनी प्रेमिका बल्कि उनकी बहन और पिता को भी मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी शख्स ने धारदार हथियार से गोदकर तीनों की हत्या कर दी है। घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की है। 55 वर्षीय बुजुर्ग तारकेश्वर सिंह अपनी दो बेटियों 17 वर्षीय चांदनी कुमारी और 15 वर्षीय आभा कुमारी के साथ रहते थे। चांदनी कुमारी के प्रेमी ने रात में सोते समय तीनों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। प्रेमी ताकेश्वर सिंह की पत्नी को भी मारना चाहता था। मगर आखिरी समय पर उसकी नींद खुली और उसने अपनी जान बचा ली।

पत्नी ने भागकर बचाई जान

खबरों की मानें तो आरोपी ने तारकेश्वर सिंह की पत्नी के भी कंधे पर कई वार किए हैं। गहरे जख्मों के कारण उसे एकमा सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

छत पर सो रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। तभी दोनों अपराधी छत पर पहुंचे और एक के बाद एक तीन लोगों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल शोभा देवी की मानें तो छत के ऊपर उसकी बेटी चांदनी की आवाज आई। जब मां छत पर पहुंची तो उसने रौशन नामक युवक को उसके साथी के साथ वहां देखा। आरोपियों ने पति और दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उन्होंने शोभा देवी को भी मारने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचा ली।

रौशन ने चांदनी को दी थी धमकी

शोभा देवी का कहना है कि चांदनी के साथ रौशन की अक्सर बातचीत होती थी और घर वालों के हस्तक्षेप के बाद उसने बात करना बंद कर दिया था। इस वजह से रौशन बौखलाया हुआ था और बार-बार चांदनी को ‘मेरी नहीं तो किसी की होने नही दूंगा’ की धमकी देता था। बीती रात रौशन अपने साथी के साथ छत पर चढ़ गया और ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम दे दिया है। बहरहाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधांशु उर्फ रौशन को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें