Bihar Bridge Collapse latest Update: बिहार में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून की एंट्री के बाद से बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने की खबरें सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले तक यह मुद्दा बिहार की सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। पुल गिरने का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा था कि समस्तीपुर में फिर एक पुल भरभरा कर गिर गया है। समस्तीपुर में निर्माणाधीन पुल का स्पैन अचानक से नीचे गिर गया। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों में भाग दौड़ शुरू हो गई। यह घटना नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास हुई है।
बीती रात हुआ हादसा
समस्तीपुर के नंदनी रेलवे स्टेशन के पास बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का काम चल रहा था। रविवार की देर शाम को 2 पिलर के बीच स्पैन रखा जा रहा था। तभी अचानक से स्पैन नीचे गिर गया। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे के निशान मिटाने की कोशिश नाकाम
हादसे के बाद मौके पर जेसीबी को बुलाया गया। जेसीबी ने रात भर में पुल के मलबे को मिट्टी में दबा दिया। जाहिर है प्रशासन इस खबर को छिपाने की कोशिश कर रहा था। मगर यह कोशिश नाकाम साबित हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो लापरवाही को छिपाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया था। हालांकि स्पैन गिरने से नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं।
नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट
बता दें कि बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का काम कई सालों से चल रहा है। 2011 में इस पुल की नींव रखी गई थी। 1603 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का काम 2016 में ही पूरा होना था। मगर 1000 करोड़ से ज्यादा खर्च होने के बावजूद पुल का 60 प्रतिशत काम ही हो पाया है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। हालांकि पुल बनने से पहले ही धराशायी हो गया है।
यह भी पढ़ें- अब इस विख्यात मंदिर में तिरुपति जैसा विवाद! महंत ने सुनाया बड़ा फैसला; आज से नियम लागू
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
30 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines