कानून मंत्री का बड़ा बयान, कहा- देश के सभी हाई कोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होगा

किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू

उदयपुर: देश के सभी हाई कोर्ट में एक अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया जाएगा। जिससे भारत सरकार के मामलों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सके। यह बात केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहीं। वह उदयपुर में ‘उभरते कानूनी मुद्दे-2022’ पर यूनियन ऑफ इंडिया काउंसिल (वेस्ट जोन) सम्मेलन में भाग लेने आए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। सरकार उच्च न्यायालय और निचली अदालत की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

विज्ञापन

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा न्यायिक प्रणाली को फिर से जीवंत करने का समय आ गया है। अपने संबोधन में उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली और कॉलेजियम प्रणाली पर विचार करने की आवश्यकता पर भी सवाल उठाया ताकि जल्द से जल्द नियुक्तियां की जा सके। कानून मंत्री ने कहा कि भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है लेकिन सोशल मीडिया पर न्यायपालिका की छवि पर प्रतिकूल और गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

किरेन रिजिजू ने कहा कि देश में अदालतों को डिजिटाइज का काम तेजी से किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में पांच राज्यों के अलावा 300 से अधिक अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। सम्मेलन में कानून राज्य मंत्री एसपीएस बघेल, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अजय रस्तोगी और राजस्थान के कार्यवाहक सीजे एमएम श्रीवास्तव भी मौजूद थे। केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं के इस दो दिवसीय सम्मेलन में 300 से अधिक केंद्र सरकार की एजेंसियों और राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश के विभागों की सरकारी परिषदों ने भाग लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ