नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड पर अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को आखिरकार श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में कुछ प्रमुख भौतिक सबूत मिल गए हैं। महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA से मिलान हुआ है। अब ये साफ हुआ है कि वो हड्डियां श्रद्धा की ही थीं।
DNA जांच से हुआ खुलासा
मई में श्रद्धा के प्रेमी आफताब पूनावाला को उसके हत्यारे होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने महरौली के जंगलों से कुछ हड्डियां बरामद की। पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था। पुलिस ने इसे DNA जांच के लिए लैब भेजा जिसका मिलान श्रद्धा के पिता से हुआ है। आफताब ने बताया था कि उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे जिन्हें उसने फ्रिज में रखा था और बाद में 18 दिनों में दक्षिण दिल्ली के महरौली में उनके किराए के फ्लैट के पास जंगल में फेंक दिया था।
18 मई को श्रद्धा की हुई थी हत्या
अब तक, सबूतों की सूची में पुलिस के पास उसके “कबूलनामे” के अलावा कथित रूप से आफताब पूनवाला द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ चाकू थे हैं। आफताब पूनावाला पर 18 मई को श्रद्धा वाकर की हत्या करने का आरोप है। महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली वालकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने इस साल मई में दिल्ली में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा वालकर के शव के 35 टुकड़े किए थे, और शव के टुकड़ों को दिल्ली शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर फ्रिज में रखा था। फिलहाल आफताब न्यायिक हिरासत में है।
श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन से आफताब तक पहुंची पुलिस
आफताब पूनावाला उसी फ्लैट में रहता था जिसमें उसने श्रद्धा की हत्या की थी। वह वहां आराम से रह रहा था। आफताब पुलिस और लोगों को चकमा देने के लिए श्रद्धा का सोशल मीडिया अकाउंट्स भी इस्तेमाल करता रहा। लेकिन पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल के सहारे आफताब तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया।
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines