हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आधार कार्ड पर सरकार का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर अब नहीं लगेंगे रुपये

आधार कार्ड पर नया नियम जारी हुआ है। सरकार ने बच्चों और किशोरों के आधार कार्ढ में बायोमैट्रिक अपडेट करने की फीस माफ कर दी है। इसके लिए पहले 50 रुपये लगते थे, लेकिन अब यह पूरी तरह फ्री हो गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट फ्री में होगा।

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड पर बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों और किशोरों के लिए नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए फीस नहीं लगेगी। अभी यह इस सुविधा के लि 50 रुपये का शुल्क लगता था। अब नए नियम में 5 से 7 और 15 से 17 साल के बच्चे शामिल रहेंगे। इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। बता दें कि सरकार ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया था।

कैसे कराएं आधार बायोमेट्रिक अपडेट

सबसे पहले अपने सबसे नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं। इसका पता यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट या एमआधार मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके इसे ढूंढ सकते हैं। फॉर्म लेकर करें। सेंटर से एक आधार नामांकन, अपडेट फॉर्म लें और भरें। केंद्र पर ही फॉर्म जमा कर दें। इसके साथ ही बायोमेट्रिक डेटा जमा करें। इसके लिए केंद्र संचालक प्रमाणीकरण के लिए आपके फिंगरप्रिंट स्कैन, आईरिस स्कैन या दोनों करेगा।

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे चेंज होगा फोन नंबर, एड्रेस और DOB… सरकार जल्द लॉन्च करेगी e-Aadhaar App

विज्ञापन

बायोमैट्रिक अपटेड कराना जरुरी

बता दें कि सरकार ने बच्चों के आधार कार्ड में बायो मैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके चलते बच्चों के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट (Aadhaar Card Biometric Update) कराना जरूरी है। इसके लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने गाइडलाइन जारी की थी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर अपडेट्स को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सब्सिडी से लेकर ट्रेन टिकट तक हर जगह क्यों जरूरी है आधार कार्ड, क्या हैं फायदे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola