---विज्ञापन---

देश angle-right

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने दिया इस्तीफा

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और वो जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार ने पार्टी […]

---विज्ञापन---

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और वो जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार ने पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल नवंबर या दिसंबर में हो सकते हैं। राज्य में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो जाएगा। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का शासन है। वहीं सीटों की बात करें तो प्रदेश में 182 विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी या पार्टियों के गठबंधन को 92 सीटों के निशान तक पहुंचने की जरूरत होती है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2022 07:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola