कुत्ते के भौंकने से गुस्साए शख्स ने महिला को किया निर्वस्त्र, डॉग के प्राइवेट पार्ट्स को रॉड से छेदा

Bhubaneswar Man Pierced Dog Private Part: पीड़ित महिला ने कैपिटल थाने में अपनी शिकायत में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

Bhubaneswar Man Angry over dog barking, pierces private parts with rod, ‘molests’ women

Bhubaneswar Man Angry over dog barking, pierces private parts with rod, ‘molests’ women

Bhubaneswar Man Pierced Dog Private Part: भुवनेश्वर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स कुत्ते के भौंकने से इस तरह भड़क गया कि सड़क पर 23 साल एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर डॉग के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

यह घटना गुरुवार को दिनदहाड़े भुवनेश्वर में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन नायक नाम के एक शख्स ने डॉग पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया। कथित तौर पर शख्स ने कुत्ते के गुप्तांगों को रॉड से छेद दिया। महिला ने कैपिटल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग 

पीड़ित महिला ने कैपिटल थाने में अपनी शिकायत में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। महिला का कहना है कि चंदन नायक और उसके पिता दोपहर में मेरे घर के बाहर चिल्लाए। जब मैं कारण पूछने गई, तो चंदन ने मुझे गालियां दीं और अपने पालतू कुत्ते को चुप कराने के लिए कहा।

महिला ने कहा कि जब उसने अपने कुत्ते को चुप कराने से इनकार कर दिया तो चंदन ने उसे सड़क पर खींच लिया। उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे निर्वस्त्र कर दिया। उसने मेरा यौन उत्पीड़न किया और इसमें उसके पिता ने मदद की।

विज्ञापन

जल्द ही शुरू करेंगे कार्रवाई

महिला के अनुसार, उसने मेरे साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया। महिला ने बताया कि इसके अलावा चंदन ने जानवर के गुप्तांगों को लोहे की रॉड से छेद दिया। कैपिटल पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पद्मनाव प्रधान ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। हम जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ