---विज्ञापन---

देश angle-right

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भोपाल में BJP के आलोक शर्मा की बड़ी जीत, 5 लाख से ज्यादा वोटों से हारे कांग्रेस प्रत्याशी

Bhopal Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर भाजपा से आलोक शर्मा ने 501499 वोट मार्जिन के साथ जीत हासिल की है।

---विज्ञापन---

Bhopal Chunav Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य की 29 लोकसभा सीटों से में 17 सीटों पर मतगणना पूरी हो गई है। इसमें भोपाल लोकसभा सीट भी शामिल है, इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा ने 501499 वोट मार्जिन के साथ जीत हासिल की हैं, उन्हें कुल 981109 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव को यहां हार झेलनी पड़ी है।

राज्य की कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिनके चुनावी रिजल्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही एक भोपाल लोकसभा सीट है। इस सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस से अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था।

---विज्ञापन---

यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट

बीजेपी का अभेद्य किला है भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दिखने में जितना ज्यादा सुंदर लगता है, उतनी ही दिलचस्प प्रदेश की राजनीति भी है। भोपाल को बीजेपी का एक अभेद्य किला कहा जाता है, जहां एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी कांग्रेस जीत हासिल नहीं कर पा रही है। 1989 से यहां पर बीजेपी काबिज है।

---विज्ञापन---

इस बार बीजेपी ने भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देने की जगह आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा ने भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया गया था, पर वह चुनाव जीत नहीं पाए थे। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव पेशे से वकील हैं, जिनका संबंध कायस्थ समाज से भी है। कांग्रेस पार्टी के भोपाल ईकाई के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ अरुण श्रीवास्तव कई बड़े पदों पर भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज

---विज्ञापन---

2019 में बीजेपी ने मारी थी बाजी

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 8 लाख 66 हजार 482 वोट मिले थे। वहीं उनके सामने कांग्रेस से दिग्विजय सिंह थे, जिन्हें 5 लाख 01 हजार 660 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर माधो सिंह अहिरवार थे, जिन्हें मात्र 1 हजार 277 वोट मिले थे। 2019 में माधो सिंह ने बसपा से चुनाव लड़ा था।

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आलोक संजर ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 7 लाख 14 हजार 178 वोट मिले थे। वहीं आलोक संजर के सामने कांग्रेस की तरफ से पीसी शर्मा चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें 3 लाख 43 हजार 482 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2024 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola