अभिनेता पवन सिंह विवादों में हैं। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने हरियाणा की कलाकार अंजली राघव को स्टेज पर छुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। विवाद बढ़ने पर अंजली ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि स्टेज पर क्या हुआ था, उन्हें कुछ समझ नहीं आया था लेकिन जब बाद में उन्हें सब पता चला तो बुरा लगा। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अंजली राघव ने कहा कि अब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। विवाद अधिक बढ़ने पर पवन सिंह ने माफी मांगी है।
पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें लिखा है कि अंजली जी, व्यस्त कार्यक्रम के चलते मैं आपका लाइव देख नहीं पाया। जब मुझे इसकी जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था क्योंकि हम लोग कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर आपको मेरे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं।”
बता दें कि अंजली राघव ने वीडियो जारी कर कहा था कि इस घटना के बाद किसी ने उनका फोन नहीं उठाया, और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने सवाल पूछा कि आखिर मैंने जवाब क्यों नहीं दिया? मैं उनके शहर में थी, वहां कोई भी मेरा समर्थन नहीं कर रहा था। अगर उन्होंने हरियाणा में यह हरकत की होती तो मुझे जवाब देने की ज़रूरत नहीं पड़ती, वहां मौजूद लोग ही इसका जवाब दे देते।
बता दें कि 30 अगस्त को अंजली राघव ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर करते हुए घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके साथ क्या हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। अंजली राघव ने कहा है कि पिछले दो दिनों से मैं बहुत परेशान हूं। मुझे लगातार मैसेज आ रहे हैं कि मैंने लखनऊ की घटना के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा, कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, थप्पड़ क्यों नहीं मारा। कुछ लोग तो मुझे ही दोषी ठहरा रहे हैं, क्या आपको लगता है कि मुझे इस तरह सार्वजनिक रूप से छुआ जाना अच्छा लगेगा?
यह भी पढ़ें : ‘मुझे बुरा लगा, मकसद गलत नहीं था’, Anjali Raghav को छूने पर Pawan Singh ने मांगी माफी
अंजलि ने कहा, “मैं किसी भी लड़की को उसकी अनुमति के बिना छूने का कतई समर्थन नहीं करती। पहली बात तो ये बहुत गलत है और किसी को इस तरह छूना तो बहुत गलत है। अगर ये हरियाणा में हुआ होता तो जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती, वहां की जनता खुद ही जवाब दे देती। लेकिन मैं उनकी जगह लखनऊ में थी। मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी। “
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 mins agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
36 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
5 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
8 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines