मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद जब सुबह घर पहुंचा, तो उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे उसे शक हुआ कि कुछ असामान्य हो सकता है। जब लंबे समय तक दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से घर के अंदर झांकने की कोशिश की। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
यह मामला भिवंडी के फेने गांव का है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी तीनों बच्चियों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला का पति काम पर गया हुआ था। रातभर ड्यूटी करने के बाद जब वह सुबह करीब 9 बजे घर लौटा, तो यह दर्दनाक दृश्य सामने आया।
31 साल की महिला और तीन बच्चियों की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 31 वर्षीय महिला और उसकी 12, 6 और 4 साल की तीन बेटियां शामिल हैं। चारों के शव घर के अंदर से बरामद किए गए। सूचना मिलते ही भिवंडी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खिड़की से झांककर देखा…
रिपोर्ट के अनुसार, लालजी बनवारीलाल भारती अपनी पत्नी पुनीता (उम्र 31 वर्ष) और तीन बेटियों के साथ फेने गांव की एक चॉल में रहते थे। रोज की तरह वह रात की ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। जब सुबह लौटे, तो घर का माहौल बदला हुआ पाया। दरवाजा न खुलने और बच्चों के बाहर न आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तो सभी के शव दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : बुलंदशहर BJP का नेता निकला सरिया चोर गिरोह का सरगना, गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन
लालजी भारती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें किसी को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines