केंद्र सरकार ने बुधवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को प्रमोट करने के लिए बड़ा फैसला किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इंसेंटिव स्कीम में रुपे डेबिट कार्ड और BHIM-UPI से पेमेंट करने पर अब से पैसे मिलेंगे। दरअसल, यह फायदा 2000 रुपये तक के पर्सन टू मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन करने पर छोटे दुकानदारों को मिलेगा, जिसमें 0.15% इंसेंटिव दिया जाएगा। यह स्कीम 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी, जिसके लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जानिए इस स्कीम में किन लोगों को फायदा नहीं मिलेगा? साथ ही इसके और क्या फायदे होंगे?
क्या है P2M?
पर्सन टू मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन का मतलब है बिजनेसमैन और ग्राहक के बीच किया गया UPI ट्रांजैक्शन है। इसमें पैसा भेजने वाला ग्राहक होता है और पैसे रिसीव करने वाला दुकानदार होता है। यह स्कीम 1 अप्रैल 2021 से चलाई जा रही है। इसमें ऐसे व्यापारी या दुकानदार आते हैं, जिनकी यूपीआई से महीने के 50 हजार से ज्यादा रिसीव करते हैं।
ये भी पढ़ें: UPI ट्रांजेक्शन पर मिलेंगे पैसे, किसानों को तोहफा, हाईवे का निर्माण, पढ़ें कैबिनेट मीटिंग के 4 बड़े फैसले?
क्या हुआ बदलाव?
सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत देते हुए, 1500 करोड़ रुपये के अनुमानित इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी है। सरकार की इस योजना के तहत UPI से पेमेंट लेने वाले छोटे दुकानदारों को हर लेनदेन पर 0.15 फीसदी इंसेंटिव दिया मिलेगा। हालांकि, यह योजना सिर्फ 2,000 रुपये तक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ही लागू की जाएगी। इसके साथ ही, 2000 रुपये तक के भुगतान पर लगने वाला चार्ज भी खत्म कर दिया गया है।
कितना फायदा मिलेगा?
इसमें छोटे व्यापारियों को 2 हजार रुपये तक की पेमेंट पर 0.15 फीसदी का इंसेंटिव दिया जाएगा। वहीं, इस स्कीम में 2 हजार रुपये से ज्यादा की पेमेंट वाले व्यापारी शामिल नहीं होंगे। अगर ग्राहक 2000 रुपए का सामान खरीदता है, जिसके लिए दुकानदार को UPI से पेमेंट मिलता है। ऐसे में दुकानदार को 3 रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। इसमें बैंकों को भी इंसेंटिव दिया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा बैंकों के दावे की 80 फीसदी तक की राशि तुरंत भेज दी जाएगी।
क्या होंगे फायदे?
इस स्कीम का उद्देश्य स्वदेशी BHIM-UPI प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देना है। वित्त वर्ष 2024-25 में 20,000 करोड़ के कुल लेनदेन का लक्ष्य हासिल करना है। इसको लागू करने का फायदा डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए सुविधाजनक, तेज और लोन की सुविधा को बेहतर बनाना है। साथ ही आम नागरिकों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बिना भुगतान सुविधा मिलेगी। साथ ही छोटे व्यापारियों को भी इस पर 0.15 फीसदी का इंसेंटिव मिलेगा। इससे नागरिकों को 24 घंटे भुगतान सेवाएं मिल सकेंगी। सबसे जरूरी यूपीआई के लेनदेन में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर भी असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय छात्र बदर खान सूरी कौन? जानें पुलिस ने क्यों किया डिटेन
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 mins agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
35 mins agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
1 hr agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
1 hr ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
3 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines