BHIM-UPI पेमेंट पर इंसेंटिव स्कीम क्या? यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा

बीते दिन कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा BHIM-UPI लेनदेन में हुए बदलाव की हो रही है। UPI पेमेंट करने पर अब से इंसेंटिव दिया जाएगा, जिसके लिए सरकार ने 1500 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है।

BHIM-UPI Payment incentive scheme

केंद्र सरकार ने बुधवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को प्रमोट करने के लिए बड़ा फैसला किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इंसेंटिव स्कीम में रुपे डेबिट कार्ड और BHIM-UPI से पेमेंट करने पर अब से पैसे मिलेंगे। दरअसल, यह फायदा 2000 रुपये तक के पर्सन टू मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्‍शन करने पर छोटे दुकानदारों को मिलेगा, जिसमें 0.15% इंसेंटिव दिया जाएगा। यह स्कीम 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी, जिसके लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जानिए इस स्कीम में किन लोगों को फायदा नहीं मिलेगा? साथ ही इसके और क्या फायदे होंगे?

क्या है P2M?

पर्सन टू मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन का मतलब है बिजनेसमैन और ग्राहक के बीच किया गया UPI ट्रांजैक्शन है। इसमें पैसा भेजने वाला ग्राहक होता है और पैसे रिसीव करने वाला दुकानदार होता है। यह स्कीम 1 अप्रैल 2021 से चलाई जा रही है। इसमें ऐसे व्यापारी या दुकानदार आते हैं, जिनकी यूपीआई से महीने के 50 हजार से ज्यादा रिसीव करते हैं।

क्या हुआ बदलाव?

सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत देते हुए, 1500 करोड़ रुपये के अनुमानित इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी है। सरकार की इस योजना के तहत UPI से पेमेंट लेने वाले छोटे दुकानदारों को हर लेनदेन पर 0.15 फीसदी इंसेंटिव दिया मिलेगा। हालांकि, यह योजना सिर्फ 2,000 रुपये तक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ही लागू की जाएगी। इसके साथ ही, 2000 रुपये तक के भुगतान पर लगने वाला चार्ज भी खत्म कर दिया गया है।

कितना फायदा मिलेगा?

इसमें छोटे व्यापारियों को 2 हजार रुपये तक की पेमेंट पर 0.15 फीसदी का इंसेंटिव दिया जाएगा। वहीं, इस स्कीम में 2 हजार रुपये से ज्यादा की पेमेंट वाले व्यापारी शामिल नहीं होंगे। अगर ग्राहक 2000 रुपए का सामान खरीदता है, जिसके लिए दुकानदार को UPI से पेमेंट मिलता है। ऐसे में दुकानदार को 3 रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। इसमें बैंकों को भी इंसेंटिव दिया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा बैंकों के दावे की 80 फीसदी तक की राशि तुरंत भेज दी जाएगी।

क्या होंगे फायदे?

इस स्कीम का उद्देश्य स्वदेशी BHIM-UPI प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देना है। वित्त वर्ष 2024-25 में 20,000 करोड़ के कुल लेनदेन का लक्ष्य हासिल करना है। इसको लागू करने का फायदा डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए सुविधाजनक, तेज और लोन की सुविधा को बेहतर बनाना है। साथ ही आम नागरिकों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बिना भुगतान सुविधा मिलेगी। साथ ही छोटे व्यापारियों को भी इस पर 0.15 फीसदी का इंसेंटिव मिलेगा। इससे नागरिकों को 24 घंटे भुगतान सेवाएं मिल सकेंगी। सबसे जरूरी यूपीआई के लेनदेन में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर भी असर पड़ता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ