देश की बड़ी हस्तियों में से एक प्रोफेसर CNR राव को ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) का नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद उन्हें अपनी पहचान को साबित करने के लिए एक सुनवाई में शामिल होने को कहा गया है. SIR के दौरान प्रोफेसर के नाम की स्पेलिंग में अंतर पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया है. 92 साल के साइंटिस्ट CNR राव को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जा चुका है. वो ये सम्मान पाने वाले तीसरे वैज्ञानिक हैं.
ये भी पढ़ें: SIR वैरिफिकेशन ने दो भाईयों का 35 साल बाद करवाया मिलन, एक को मरा हुआ मान चुका था परिवार
क्या है नोटिस की वजह?
प्रोफेसर राव को जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें उनके नाम की स्पेलिंग के अंतर को कारण बताया गया है. पुरानी वोटर लिस्ट में उनका नाम प्रोफेसर CNR राव लिखा है. खबरों के मुताबिक मौजूदा लिस्ट में ‘Prof’ में एक एक्सट्रा ‘f’ है, जिससे उनका नाम ‘Proff CNR राव’ दर्ज हो गया है. नाम में अंतर होने का मतलब है कि जब 2002 की वोटर लिस्ट में शामिल कोई वोटर लिस्ट में शामिल कोई मतदाता SIR एन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय उसी लिस्ट की अपनी जानकारी का इस्तेमाल करता है, लेकिन वो जानकारी मौजूदा वोटर लिस्ट से मेल नहीं खाती. सिर्फ वही व्यक्ति सुनवाई के लिए आ सकता है, जिसके नाम पर नोटिस जारी किया गया है. यही वजह है कि प्रोफेसर राव को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc)
के पास मल्लेश्वरम में होने वाली सुनवाई के लिए बुलाया गया है.
क्या है योगदान?
सॉलिड-स्टेट और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री में अपने काम के लिए मशहूर प्रोफेसर राव को अपने क्षेत्र के सबसे सम्मानित वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है. उन्हें नोबेल पुरस्कार के अलावा लगभग देश के हर सम्मान से नवाजा जा चुका है. प्रोफेसर राव ने भारत की विज्ञान नीतियों को आकार देने में भी अहम भूमिका निभाई है. वो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के सदस्य थे और बाद में उन्होंने चार प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी, एच.डी. देवेगौड़ा, आई.के. गुजराल और मनमोहन सिंह की वैज्ञानिक सलाहकार परिषदों का नेतृत्व किया. उन्होंने ग्लोबल लेवल पर और खासकर बेंगलुरु में विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने प्रतिष्ठित IISc का नेतृत्व किया और जक्कूर में जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) की स्थापना की, जहां उन्होंने इसके संस्थापक अध्यक्ष तौर पर काम किया.
ये भी पढ़ें: पद्मश्री हरेकला हजब्बा को EC ने भेजा SIR नोटिस, नाम में फर्क पर सफाई देने के लिए बुलाया
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
3 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
9 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines