Bharat NCAP: कार क्रैश टेस्ट में अब मिलेगी देशी रेटिंग, जानें बदले नियम और क्या होगा फायदा?

Bharat NCAP launch

Bharat NCAP launch

विज्ञापन

Bharat NCAP: इंडिया में मंगलवार को नया कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) लॉन्च किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया। अभी तक ग्लोबल कार क्रैश टेस्ट होता था।

कार क्रैश टेस्ट शुरू करने वाला पाचवां देश

इस इंडियन प्रोग्राम में नए वाहनों की क्रैश टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद वह टेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस के मुताबिक 0 से 5 तक स्टार प्राप्त करेंगे। भारत अपना खुद का कार क्रैश टेस्ट शुरू करने वाला पाचवां देश बन गया है।

विज्ञापन

रोजाना 400 लोगों की मौत

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में दो सबसे बड़ी समस्या है, एक सड़क दुर्घटनाएं और दूसरा वायु प्रदूषण। इन दोनों पर ही सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर साल देश में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

1 अक्टूबर 2023 से होगा लागू

Bharat NCAP कार क्रैश रेटिंग आगामी 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा। इस टेस्ट के बाद वाहनों पर रेटिंग का स्टीकर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने यह लोगो और स्टीकर भी लॉन्च किए। बता दें टेस्ट में कार के  एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट, चाइल्ड ऑक्यूपेट आदि टेस्ट आदि के आधार पर रेटिंग दी जाती है।

सड़क इंजीनियरिंग भी एक समस्या

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, नए टेस्ट प्रोग्राम का लॉन्च देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे समाज के लिए लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि हादसों के लिए कार सुरक्षा के अलावा सड़क इंजीनियरिंग भी एक समस्या है। उन्होंने कहा रोजाना देश में करीब 1100 सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में रोजाना करीब 400 लोगों की मौत होती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ