---विज्ञापन---

देश

Bharat Jodo Yatra: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल जाएंगे राहुल गांधी, देंगे श्रद्धांजलि

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार को राहुल के साथ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाएंगे इस दौरान […]

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार को राहुल के साथ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाएंगे इस दौरान राहुल गांधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी लाल किला के बाद राहुल गांधी महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेई की समाधि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे।

और पढ़िए –PM मोदी बोले- एजुकेशन इनफ्रास्ट्रक्चर हो या एजुकेशन पॉलिसी… अमृतकाल में देश हर स्तर पर काम कर रहा है

---विज्ञापन---

यात्रा के सुबह के पड़ाव के लिए यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चेहरे पर मास्क लगाकर कुछ मिनट तक चलीं।

और पढ़िए –केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, दिसंबर 2023 तक 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मिलेगा 5 किलो मुफ्त अनाज

---विज्ञापन---

फरीदाबाद की ओर से दिल्ली पहुंची यात्रा

यह यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर गांधी और यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

बाद में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पहले, उन्होंने अक्टूबर में कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा मार्च में भाग लिया था। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में यात्रा में शामिल हुई थीं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 24, 2022 12:53 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola