Bharat Jodo Yatra Finale: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज श्रीनगर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। खड़गे झंडा फहराने के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ स्मारक का अनावरण करेंगे और इसी के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, खड़गे के ध्वजारोहण किए जाने के बाद श्रीनगर के एसके स्टेडियम में एक जनसभा भी होगी। जनसभा के लिए कांग्रेस की ओर से करीब दो दर्जन विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। यात्रा समापन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के बाहर तिरंगा फहराया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
राहुल और प्रियंका गांधी ने बर्फबारी का उठाया लुत्फ
भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाया। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा गया कि दरअसल, जब आप किसी नेक काम के लिए, नेक इरादे लेकर निकलते हो और जब समापन की घड़ी आती है और लगता है कि कदम मजबूती से रख दिया गया है, तो आपके भीतर से एक उत्साह जन्म लेता है, वही आज श्रीनगर कैम्प साइट पर राहुल गांधी और अन्य यात्रियों के साथ हुआ।
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि इतनी लंबी यात्रा अपनों के साथ और दुआओं के बिना मुमकिन ही नहीं थी…ये अपनापन ही तो असली भारतीयता है- जहां रिश्ते बंधन नहीं, मजबूती हैं।
यात्रा के समापन पर शामिल होंगे ये विपक्षी दल
विपक्षी दल आज श्रीनगर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। कन्याकुमारी में पिछले साल 7 सितंबर को शुरू की गई कांग्रेस की यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की। इसका समापन सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा।
इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले 21 दलों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इनमें से कुछ दल आज यात्रा समापन के बाद होने वाली रैली का हिस्सा नहीं बनेंगे।
ये दल यात्रा समापन के बाद कांग्रेस की रैली में होंगे शामिल
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), IUML, केरल कांग्रेस, CPI, RSP, शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) श्रीनगर में रैली में शामिल होंगे।
शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD), नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), CPI (M), अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस रैली में भाग नहीं ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines