Bharat Jodo Yatra: 16 दिसंबर को होंगे 100 दिन पूरे, आज यह लोग हुए यात्रा में शामिल

राहुल गांधी और कुणाल कामरा

राहुल गांधी और कुणाल कामरा

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: 16 दिसंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इस दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अलवर में पब्लिक मीटिंग करेंगे।

Advertisment

 

आज दिन में इस यात्रा में कॉमेडियन कुणाल कामरा शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीटर पर कॉमेडियन कुणाल कामरा और राहुल गांधी का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “इस भीड़ भीड़ में भारत है, मिलजुल के चलते जाएंगे, एकता का परचम लहराएंगे.”।

21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश 

इसके अलावा आज भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। सुबह यात्रा सवाई माधोपुर के भाड़ौती से शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक पदयात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। राजस्थान में 17 दिन में यह यात्रा करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बता दें यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

विज्ञापन

महात्मा गांधी से तुलना पर नाराज 

इससे पहले आज दिन में राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की यात्रा से उनकी तुलना करने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर नाराजगी व्यक्त की। जताई। उन्होंने कहा कि अभी डोटासरा ने गांधी जी और मेरी तुलना की, यह बिल्कुल गलत है। गांधी की जगह कहीं और है और मेरी जगह कहीं और है, तुलना करनी नहीं चाहिए। बता दें डोटासरा ने कहा- एक गांधी ने आजादी दिलाई, अब हमारा नेता राहुल गांधी आया है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ