Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुधवार को ट्रांसजेंडर्स शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी से बातचीत में ट्रांसजेंडर्स ने अपने लिए रोजगार की जरूरत के बारे में बताया।
ट्रांसजेंडर रियाना राजो ने कहा कि सरकार को समझ में नहीं आया है कि ट्रांसजेंडर समुदाय क्या है। ट्रांसजेंडर बहुत पीड़ित हैं और उन्हें जीवित रहने के लिए यौन कार्य में धकेल दिया गया है। सरकार को हमें काम के अवसर प्रदान करने और हमारे लिए रोजगार पैदा करने की जरूरत है। नहीं तो पीढि़यों तक यह पीड़ा जारी रहेगी।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 2,786 नए केस, 12 की मौत
एक अन्य ट्रांसजेंडर ने राहुल गांधी से कहा कि मुझे 10वीं में मेरे स्कूल से निकाल दिया गया था जब मैंने अपने सीनियर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। स्कूल मैनेजमेंट ने मुझे अपनी चलने की शैली और व्यवहार को बदलने के लिए कहा था। बाद में मुझे स्कूल से निकाल दिया गया और जीने के लिए मुझे भीख मांगनी पड़ी या सेक्स वर्क चुनना पड़ा।
ट्रांसजेंडर्स ने राहुल गांधी से नेशनल लेवल पर एक नई ट्रांसजेंडर नीति की आवश्यकता के बारे में भी बात की, जो उन्हें उनकी शिक्षा के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करेगी।
राहुल गांधी ने ट्रांसजेंडर्स को दिया ये जवाब
ट्रांसजेंडर्स की बातों को सुनने के बाद राहुल गांधी ने उनसे कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसका मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमेशा ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ रहा है। कांग्रेस नेता ने इस बात पर भी सहमति जताई कि समाज के सभी वर्गों के बीच समानता लाने की जरूरत है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
39 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
1 hr ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
3 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines