‘Bharat’ Instead Of ‘India’ At BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट में एक छोटी सी डिटेल ने सबका ध्यान खींचा है. इस हाई-लेवल इंटरनेशनल मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के सामने देश के प्लेकार्ड पर ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखा था. जब ब्रिक्स देशों के नेता दो दिन के समिट के लिए भारत मंडपम में इकट्ठा हुए, तो प्रधानमंत्री मोदी के सामने नेमप्लेट साफ दिख रही थी. भारत इस साल की ये अहम इंटरनेशनल मीटिंग होस्ट कर रहा है, जहां नेता ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन, ट्रेड, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और उभरती जियोपॉलिटिकल चुनौतियों सहित कई खास मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.
भारत’ संवैधानिक रूप से वैलिड
भारत के संविधान के तहत ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह से मान्यता प्राप्त है. आर्टिकल 1 देश को “इंडिया, दैट इज़ भारत” बताता है, जिससे दोनों नामों को संवैधानिक मान्यता मिलती है. इसलिए INDIA और BHARAT लिखने में टेक्निकल और कॉन्स्टिट्यूशनल तौर पर कोई अंतर नहीं है. हालांकि ब्राजील में हुए 2025 के जी20 समिट में पीएम मोदी के सामने INDIA का प्लेकार्ड देखने को मिला था, और ऐसा कई और अंतरराष्ट्री सम्मेलन में भी नजर आया है.
(PHOTO-DD)
‘भारत’ पहले भी हो चुका है यूज
ये पहली बार नहीं है जब पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी इंटरनेशनल समिट में ‘भारत’ नाम का इस्तेमाल किया है. नई दिल्ली में 2023 के G20 समिट के दौरान उनकी नेमप्लेट पर इसी तरह का देश का लिखा हुआ था, जिसे भारत ने ही होस्ट किया था. उस वक्त, ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल ने काफी ध्यान खींचा था क्योंकि दोनों नामों के ऑफिशियल इस्तेमाल पर पॉलिटिकल बहस चल रही थी. हालांकि, ‘इंडिया’ और ‘भारत’ दोनों ही देश के ऑफिशियली जाने-माने नाम बने हुए हैं.
INDIA गठबंधन ने उठाए थे सवाल
आपको याद होगा कि 17 जुलाई 2023 को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, आम आदमी पार्टी और डीएमके समेत कई विपक्षी पार्टियों ने ‘INDIA गठबंधन’ बनाया था जिसका फुल फॉर्म है ‘Indian National Developmental Inclusive Alliance’. इस अलायंस का मकसद 2024 के लोग सभा चुनाव में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों को चुनौती देना था.
इसके कुछ महीनों बाद 9 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 समिट 2023 होस्ट किया गया था. इस दौरान प्लेकार्ड में INDIA की जगह BHARAT लिखने पर अपोजिशन पार्टीज इसे ‘INDIA गठबंधन’ के खिलाफ चालाक रणनीति बताया था, तब ये चर्चा छिड़ गई थी कि क्या अब हमारे देश का नाम आधिकारिक तौर पर ‘इंडिया’ से ‘भारत’ कर दिया जाएगा? चूंकि संविधान में हिंदुस्तान के दोनों नाम आधिकारिक तौर पर शामिल हैं, इसलिए किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
34 mins ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
2 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
4 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
5 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
6 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines