Nasal Vaccine Price: भारत बायोटेक ने इंट्रानैसल वैक्सीन की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कहा गया है कि इंट्रानैसल वैक्सीन iNCOVACC की एक डोज प्राइवेट अस्पतालों में 800 रुपये जबकि सरकारी अस्पतालों में 325 रुपये की मिलेगी। निजी अस्पतालों में 5 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।
जानकारी के मुताबिक, नेजल वैक्सीन जल्द ही कोविन ऐप पर उपलब्ध होगी। जनवरी के आखिरी हफ्ते तक इस वैक्सीन के मार्केट में आने की उम्मीद है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इस वैक्सीन का वैज्ञानिक नाम BBV154 है जबकि भारत बायोटेक ने इसे iNCOVACC नाम दिया है।
DCGI से नवंबर में मिली थी मंजूरी
नाक के इस टीके को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से नवंबर में मंजूरी मिली थी। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NGAGI) के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने बताया, ”एहतियाती खुराक के विकल्पों में से एक के रूप में इंट्रानेजल वैक्सीन को अब मंजूरी दे दी गई है और इसकी अनुशंसा की जाती है।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन ले लिया है, वे हेट्रोलॉगस बूस्टर डोज के तौर पर नेजल वैक्सीन ले सकते हैं।
18 साल के ऊपर वाले ले सकते हैं नेजल वैक्सीन
18 साल के ऊपर वाले लोग जिन्होंने कोरोना का बूस्टर डोज नहीं लिया है, वे भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन ले सकते हैं। दुनिया के पहले इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC® को प्राइमरी सीरीज़ और हेटेरोलॉगस बूस्टर, दोनों तरह की मंज़ूरी मिली है। यह COVID के लिए दुनिया का पहला इंट्रानेजल वैक्सीन है जिसे प्राइमरी 2-डोज़ शेड्यूल और हेटेरोलॉगस बूस्टर डोज़ के लिए अप्रूवल मिला है।
और पढ़िए – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 188 नए केस, एक भी मौत नहीं
बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और कोवोवैक्स, रूसी वैक्सीन स्पुतिनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन उपलब्ध है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
28 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
34 mins agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
40 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
46 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines