देशभर में आज 12 फरवरी 2026 को भारत बंद बुलाया गया है. इस भारत बंद का आह्वान कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने किया है. बंद का उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों, नए श्रम कानूनों, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों के खिलाफ विरोध जताना है. भारत बंद के चलते कई राज्यों में आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है.
भारत बंद क्यों बुलाया गया है?
भारत बंद का ऐलान और आज होने वाली हड़ताल दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के ज्वॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है, जिसमें AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, LPF, और UTUC शामिल हैं. इसका समर्थन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी कर रहे हैं. ट्रेड यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियों से मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं. महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि मजदूरी और नौकरियों में बढ़ोतरी नहीं हो रही. किसान संगठन भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं. इन्हीं मांगों को लेकर आज देशव्यापी बंद किया गया है.
स्कूल और कॉलेज का क्या रहेगा हाल?
भारत बंद को लेकर स्कूल और कॉलेज बंद रखने का कोई राष्ट्रीय आदेश जारी नहीं किया गया है. ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुले रह सकते हैं. हालांकि, जिन इलाकों में बंद का ज्यादा असर है, वहां स्थानीय प्रशासन सुरक्षा कारणों से छुट्टी का फैसला ले सकता है. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वो अपने स्कूल या कॉलेज से स्थिति की जानकारी लें.
बैंक खुले रहेंगे या बंद?
कुछ बैंक कर्मचारी संगठनों ने भारत बंद का समर्थन किया है, जिससे सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. काउंटर सेवाओं में देरी संभव है. हालांकि ATM, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. बैंक अवकाश की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कुछ शहरों और इलाकों में बाजार और दुकानें बंद रह सकती हैं, जबकि कई जगहों पर आंशिक रूप से दुकानें खुली रहेंगी. ऐसे में जरूरी ना हो तो घर से बाहर निकलने से बचें और स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें.
बस, ट्रेन और ट्रैफिक का हाल
भारत बंद का सबसे ज्यादा असर सड़क परिवहन पर पड़ सकता है. कई राज्यों में बस सेवाएं, ऑटो और टैक्सी प्रभावित हो सकती हैं. कुछ जगहों पर चक्का जाम की भी खबर है. रेल और हवाई सेवाएं आमतौर पर चलती रहेंगी, लेकिन यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. भारत बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर, पानी-बिजली, फायर ब्रिगेड और बाकी इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. सरकार और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, UP सरकार बोली- अधिकारियों ने उड़ाए पैसे
6 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines