Bharat Bandh Today : लेबर लॉ के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल, हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे

Bharat Bandh : आज यानी 12 फरवरी को भारत बंद है. ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल बुलाई है. भारत बंद से देशभर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद?

bharat band live.jpg (1)

Bharat Bandh Today, Feburary 12 Live Updates: आज यानी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर भारत बंद और देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. उनका दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे. ये हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ है. किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं. भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर असर पड़ सकता है, खासकर केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां यूनियन की मजबूत पकड़ है. इससे जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ.

विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज खुले हैं या बंद?

भारत बंद को लेकर स्कूल और कॉलेज बंद रखने का कोई राष्ट्रीय आदेश जारी नहीं किया गया है. ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुले रह सकते हैं. हालांकि, जिन इलाकों में बंद का ज्यादा असर है, वहां स्थानीय प्रशासन सुरक्षा कारणों से छुट्टी का फैसला ले सकता है.

विज्ञापन

बैंक खुले रहेंगे या बंद?

कुछ बैंक कर्मचारी संगठनों ने भारत बंद का समर्थन किया है, जिससे सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. काउंटर सेवाओं में देरी संभव है. हालांकि ATM, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

LIVE UPDATES

चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज और PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

गुजरात में नहीं दिखा हड़ताल का ज्यादा असर

देशव्यापी हड़ताल का गुजरात में बहुत कम असर हुआ. राज्य भर में ज्यादातर सर्विस और कमर्शियल जगहें सामान्य रूप से काम करती रहीं.

Bharat Bandh Today Live Update: मध्य प्रदेश के 6 हजार से ज्यादा बैंकों की शाखाओं के कामकाज पर पड़ा असर

आज मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों की 6 हजार से ज्यादा शाखाओं पर कामकाज प्रभावित रहेगा

Bharat Bandh Today Live Update: भोपाल में भी यूनियन कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

भोपाल में होशंगाबाद रोड पर मौजूद डाक भवन के सामने सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं.

Bharat Bandh Today Live Update: हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे केंद्रीय श्रमिक संगठन

लेबर लॉ के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल जारी है. जगह-जगह पर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Bharat Bandh Today Live Update: ट्रेड यूनियनों की क्या हैं मांग?

ट्रेड यूनियनों की तुरंत मांगों में चार लेबर कोड और नियम, सीड्स बिल और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल, और सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (पीस) एक्ट को रद्द करना शामिल है. ट्रेड यूनियन MNREGA को फिर से शुरू करने और विकासशील भारत एम्प्लॉयमेंट एंड लाइवलीहुड मिशन (रूरल) एक्ट, 2025 को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं.

Bharat Bandh Today Live Update: कोलकाता में AIUTUC ने केंद्र सरकार की अलग-अलग पॉलिसी के विरोध में रैली निकाली

Bharat Bandh Today Live Update: तिरुवनंतपुरम में दुकानें बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Bharat Bandh Today Live Update: ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर, ओडिशा स्टेट कमेटी ने देशभर में हड़ताल में हिस्सा लिया

watch भुवनेश्वर, ओडिशा: ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर, ओडिशा स्टेट कमेटी ने देश भर में हड़ताल में हिस्सा लिया, जिसे कई ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की अलग-अलग पॉलिसी के विरोध में बुलाया है। pic.twitter.com/oYemc2DK3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026

Bharat Bandh Today Live Update: कोलकाता में दिखा भारत बंद का असर

Bharat Bandh Today Live Update: हड़ताल में 30 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा

हड़ताल बुलाने वाले 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे.

Bharat Bandh Today Live Update: 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के ज्वॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई हड़ताल

भारत बंद का ऐलान और आज होने वाली हड़ताल दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के ज्वॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है, जिसमें AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, LPF, और UTUC शामिल हैं. इसका समर्थन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ