Bharat Atta Bharat Rice Phase 2 Launch: देशवासियों को बाजार कीमतों से कम दामों पर आटा और चावल उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार ने नया प्लान बनाया है। सरकार ने मुद्रास्फीति, महंगाई, धान और गेहूं की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सब्सिडी वाले भारत आटा और भारत चावल का दूसरा चरण शुरू किया गया है।
इसके तहत भारत आटा 30 रुपये प्रति किलोग्राम और भारत चावल 34 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगा। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर सब्सिडी वाले भारत आटा और भारत चावल की रिटेल सेल का सेकेंड फेज शुरू किया। यह मोबाइल वैन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) और केन्द्रीय भंडार की है।
यह भी पढ़ें:नवजोत सिद्धू क्या BJP जॉइन करेंगे? पत्नी-बेटी की इस नेता से मुलाकात ने दिए संकेत
5 और 10 किलोग्राम के बैग मिलेंगे
मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए मंत्री जोशी ने बताया कि उपभोक्ताओं को रियायती कीमतों पर आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार का मकसद है। भारत ब्रांड के तहत चावल, आटा और दाल की रिटेल सेल महंगाई को कंट्रोल करेगी। दूसरे चरण के तहत ‘भारत’ ब्रांड का आटा और चावल 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम के बैग में बेचे जाएंगे। दूसरे चरण की शुरुआत में रिटेल सेल के लिए 3.69 लाख मीट्रिक टन (LMT) गेहूं और 2.91 LMT चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।
पहले चरण में लगभग 15.20 LMT भारत आटा और 14.58 LMT भारत चावल सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया गया था। 4 नवंबर तक पंजाब की मंडियों में कुल 104.63 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 98.42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद राज्य एजेंसियों और FCI द्वारा की जा चुकी है। धान को ग्रेड ‘ए’ के तहत भारत सरकार द्वारा तय 2320 रुपये प्रति क्विंटल MSP पर खरीदा जा रहा है। 2024-25 में अब तक केंद्र सरकार द्वारा कुल धान 20,557 करोड़ रुपये का खरीदा गया है।
यह भी पढ़ें:शरद पवार चुनावी राजनीति से संन्यास लेंगे! NCP अध्यक्ष ने खुद दिए संकेत, जानें क्या कहा?
कहां मिलेगा सस्ता भारत आटा-चावल?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे फेज के तहत सरकार भारत आटा और भारत चावल मोबाइल वैन पर बेचेगी। केंद्रीय भंडार घर की मोबाइल वैन दोनों चीजें बेचेगी। इसके अलावा नेफेड और NCCF की दुकानों और मोबाइल वैनों पर भारत आटा और भारत चावल मिलेगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रिटेल स्टोर्स पर भी दोनों चीजें मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें:Noel Tata को उत्तराधिकारी नहीं बनाना चाहते थे Ratan Tata; बिजनेस टायकून की बायोग्राफी में बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
17 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
46 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines