प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेटिंग एप (सट्टेबाजी एप्लिकेशन) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश की कई सेलिब्रिटीज की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है. देश में सट्टेबाजी वाले ऐप्स बैन होने के बाद से ही प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही है. इस लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम सामने आने पर केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है. 1xBet से जुड़े एक मामले ED ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजरा और नेहा शर्मा जैसे कई स्टार्स पर अस्थायी कुर्की की कर्रवाई की.
ED ने इन सेलेब्स की संपत्ति की जब्त
- युवराज सिंह: ₹2.5 करोड़
- रॉबिन उथप्पा: ₹8.26 लाख
- उर्वशी रौतेला: ₹2.02 करोड़ (मां के नाम रजिस्टर है एक्ट्रेस की ये प्रॉपर्टी)
- सोनू सूद: ₹1 करोड़
- मिमी चक्रवर्ती: ₹59 लाख
- अंकुश हजारे: ₹47.20 लाख
- नेहा शर्मा: ₹1.26 करोड़
- शिखर धवन: ₹4.55 करोड़
- सुरेश रैना: ₹6.64 करोड़
यह भी पढ़ें: भारत में 35% रेस्टोरेंट्स छोड़ना चाहते हैं फूड डिलीवरी ऐप, क्या अब घर बैठे नहीं मिलेगा खाना?
आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी
कथित अवैध बेटिंग ऐप्स की जांच के दायरे में आई यह कार्रवाई उन पर लगे गंभीर आरोपों से जुड़ी है, जिनमें निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी जैसे मामले शामिल हैं. वहीं कंपनी का कहना है कि 1xBet एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकमेकर है, जो करीब 18 सालों से बेटिंग उद्योग में सक्रिय है. कंपनी के मुताबिक, उसके ग्राहक दुनिया भर में आयोजित हजारों स्पोर्ट्स इवेंट्स पर दांव लगाने की सुविधा पाते हैं. यह प्लेटफॉर्म 70 भाषाओं में उपलब्ध है.
एक दिन में ED ने जब्त की 7.93 करोड़ की संपत्ति
ईडी ने शुक्रवार को की गई कार्रवाई में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं. इससे पहले एजेंसी शिखर धवन की 4.55 करोड़ और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है. इस तरह अब तक 1xBet केस में ईडी कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुका है.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दर्ज कराई FIR, हिजाब खींचने पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
15 mins agoरांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
7 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
10 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
10 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
12 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
12 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
14 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines