बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके में एक रिक्शा चालक की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को एक ऑटो रिक्शा चालक को चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना सड़क विवाद (रोड रेज) से जुड़ी है। रिक्शा चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो ने जनता के बीच काफी नाराजगी और बहस को जन्म दिया है।
क्या है मामला?
घटना बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके की है, जहां एक महिला और रिक्शा चालक के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी थी और उसका पैर कुचल दिया। हालांकि, रिक्शा चालक ने इस आरोप को नकारते हुए कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, मेरा रिक्शा उनसे छुआ तक नहीं।” इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और फिर महिला ने अपनी चप्पल निकालकर रिक्शा चालक की पिटाई शुरू कर दी।
जब रिक्शा चालक ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला ने जोर से कहा, “वीडियो बनाओ! जो कर सकते हो, करो!” इस दौरान वह मारती रही और चालक शांतिपूर्वक वीडियो बनाता रहा।
यहां देखें वीडियो
फोन कॉल और भीड़ की प्रतिक्रिया
पिटाई के बाद महिला ने किसी को फोन किया और कहा कि रिक्शा चालक उससे बदतमीजी कर रहा है और उसका वीडियो बना रहा है। कॉल के बाद उसने कहा, “रुको, आ रहे हैं अभी!” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किसे फोन किया था। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली क्यों हुईं गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने लिखा, “सड़कें युद्ध का मैदान नहीं हैं, किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।” एक अन्य ने कहा, “यह हमला गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। महिला हो या पुरुष, किसी को हिंसा की इजाजत नहीं दी जा सकती।” लोगों ने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
15 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
19 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
42 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines