Bengaluru: बेंगलुरु में एक बेरोजगार बेटे ने संपत्ति के लिए अपने पिता की हत्या करा दी। आरोपी बेटे ने पिता की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को एक करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरु में 71 साल के बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। मामले में मृतक के बेटे और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक के बेटे मणिकांत (30) ने कॉन्ट्रैक्ट्स किलर को एक करोड़ रुपये की सुपारी दी थी।
13 फरवरी को हुई थी बुजुर्ग की हत्या
कॉन्ट्रैक्ट किलर की पहचान टी आदर्श (26) और शिवकुमार (24) के रूप में हुई है। बता दें कि बुजुर्ग नारायणस्वामी की 13 फरवरी को उनके अपार्टमेंट की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि हत्याकांड में अन्य व्यक्तियों की भूमिका पर भी संदेह है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो शादियां की थी। इससे नाराज नारायणस्वामी ने मणिकांत की दूसरी पत्नी का पक्ष लिया और अपनी संपत्ति उसके नाम दर्ज करने का फैसला किया। इससे नाराज मणिकांत ने अपने पिता को मारने का फैसला किया।
पहली पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है मणिकांत
2013 में मणिकांत अपनी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। इसके बाद आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी की भी हत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जब दूसरी पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप में जेल में था तब उसकी मुलाकात कॉन्ट्रैक्ट किलर से हुई थी। इसी दौरान उसने अपनी पिता की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को एक-एक फ्लैट देने की भी बात कही थी।
आरोपी ने एक लाख रुपए दिए थे एडवांस
पुलिस ने कहा कि मणिकांत ने एक लाख रुपये एडवांस के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को दिए थे। पुलिस के मुताबिक, नारायणस्वामी के पास एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स था जिसमें 28 फ्लैट थे, साथ ही बेंगलुरु में एक एकड़ जमीन भी थी।
नारायणस्वामी ने अपने बेटे मणिकांत की दूसरी पत्नी के नाम पर एक फ्लैट, 1.7 एकड़ जमीन करना चाहते थे। साथ ही 15 लाख रुपये कैश भी देने वाले थे। इस जानकारी के बाद ही आरोपी ने अपने ही पिता की हत्या की साजिश रची। फिलहाल, मामले को लेकर मराठाहल्ली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
5 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
6 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
10 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
13 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
13 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines