हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बेंगलुरु में बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर महिला से छीनी चेन, विरोध करने पर काटी दो उंगली

बेंगलुरु से चेन स्नैचिंग का एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है. सितंबर माह में चेन स्नैचर्स ने महिलाओं की सोने की चेन छीनने की कोशिश की. इस दौरान जब एक महिला ने बदमाशों का विरोध किया तो उसने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

विज्ञापन
फोटो सोर्स- X

बेंगलुरु से चेन स्नैचिंग का एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है. सितंबर माह में चेन स्नैचर्स ने महिलाओं की सोने की चेन छीनने की कोशिश की. इस दौरान जब एक महिला ने बदमाशों का विरोध किया तो उसने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इतना ही नहीं बदमाश ने महिला की दो उंगली भी काट दी. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि गिरिनगर पुलिस ने प्रवीण और योगानंद नाम के दो चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो बेहद डराने वाला है.

बता दें कि बेंगलुरु में चेन स्नैचिंग की ये घटना 13 सितंबर की रात को हुई थी. बेंगलुरु के ईश्वरी नगर इलाके में उषा और वरलक्ष्मी नाम की दो महिलाएं गणेश उत्सव के एक ऑर्केस्ट्रा में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं.

स्नैचर्स पल्सर बाइक पर पीछे से उनके पास आए और उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. उषा ने डरकर अपनी चेन स्नैचर्स को दे दी. लेकिन वरलक्ष्मी ने इस घटना का विरोध किया. इस दौरान स्नैचर योगानंद ने एक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी दो उंगलियां कट गईं. महिला पर हमले के बाद दोनों स्नैचर्स 55 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुलिसवाला बनकर मैट्रिमोनियल ऐप पर महिलाओं को ठगने वाला सीरियल फ्रॉड गिरफ्तार, नकली वर्दी में देता था प्यार का झांसा!

पुलिस ने बरामद किया सोना

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया था. जिसने हफ्तों की तलाश के बाद आरोपियों को ढूंढ निकाला. आरोपी योगानंद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. वह पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रहा है. सोना लूटने के बाद वह बेंगलुरु से भागकर पुडुचेरी, मुंबई और गोवा होते हुए मद्दुर के पास अपने पैतृक गांव मारसिंगनहल्ली लौट गया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola