वैसे तो हर शहर में जाम लगता है और हर कोई किसी न किसी वजह से अपने शहर में लगने वाले जाम से परेशान रहता है, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि कौन सा शहर जाम के लिए सबसे ज्यादा बदनाम है तो आप बिना झिझक सिर्फ बेंगलुरु का ही नाम लेंगे। यह शहर पूरे देश में ट्रैफिक जाम के लिए कुख्यात ही इतना है, जिससे छोटी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। यहां की सबसे बड़ी खासियत तो एक यह भी है कि यहां सिर्फ आम गाड़ियां ही जाम में नहीं फंसती, बल्कि फरारी जैसी सुपर कारें भी फंस जाती हैं। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों शहर से सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
यह भी पढ़ें: एक औरत, जो 15 साल की उम्र में बनी थी मां; देश की सबसे युवा नानी अब दोहती के सामने फिर बनेगी दुल्हन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट इंस्टाग्राम पर pavangamemaster नाम के अकाउंट से शेयर एक वीडियो में अलग-अलग रंगों की फरारी कारें ही जाम में फंसी दिखाई दे रही हैं। ये देखकर ज्यादातर लोग हैरान रह जाते हैं। अलग-अलग रंगों की इतनी सारी फेरारी कारों को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि यह करोड़पतियों का शहर लग रहा है। लाल, पीले और काले रंग से ऐसा लगता है कि ट्रैफिक जाम केवल फरारी कारों के कारण ही होता है।
यह भी पढ़ें: लैंडिंग होने ही वाली थी कि अचानक डगमगाने लगा जहाज, एयरपोर्ट अधिकारियों-यात्रियों में मचा हड़कंप
इस वीडियो को देखने के बाद तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि सभी करोड़पति इसी शहर में रहते हैं’। ऐसे ही एक अन्य ने लिखा है, ‘बेंगलुरु की सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसी यह कार हर ऑटो मोबाइल कंपनी का सपना है’।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
3 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
5 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
6 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
7 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
17 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
20 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
21 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
23 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines