Bengaluru water bill scam: बेंगलुरु में मकान मालिक 2 लोगों के लिए हर महीने 15800 रुपये पानी बिल वसूल रहा है। किरायेदार ने सोशल मीडिया पर अपनी ये परेशानी साझा की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। जबकि मकान मालिक ने 1.65 लाख लीटर पानी की खपत का दावा किया है।
दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म reddit पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में यूजर ने बताया कि उसे 1,65,000 लीटर पानी के लिए 15,800 रुपये का बिल मिला है, जबकि घर में केवल दो लोग ही रहते हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर बोला- ज्यादातर ऑफिस में रहता हूं
यूजर ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि हमें औसतन हर महीने लगभग 10,000 रुपये का पानी का बिल आता है। हम सिर्फ दो लोग हैं जो ज्यादातर समय ऑफिस में बिताते हैं। मैंने मकान मालिक से इस बारे में बात की लेकिन वह हर बार बेतुके बहाने बनाता है। हर 15 दिन में एक-दो दिन पानी की सप्लाई भी बंद रहती है। मैं इस स्थिति में क्या करूं?
सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे कमेंट
अब इस पोस्ट को वायरल होने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इस बारे में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह बिल असंभव है, या तो मीटर में हवा भर रही है या मीटर रीडिंग में गड़बड़ी है। दो लोगों का अधिकतम बिल 300 रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
बेंगलुरु में औसतन एक व्यक्ति प्रतिदिन 135-150 लीटर पानी यूज करता है
बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (BWSSB) की वेबसाइट के अनुसार औसतन एक व्यक्ति प्रतिदिन 135-150 लीटर पानी यूज करता है, यानी दो लोगों के लिए मासिक खपत 8,000-9,000 लीटर होनी चाहिए। एक्सपर्ट ने किरायेदार को सलाह दी कि वह अपना मीटर चेक करे। वह इस समस्या के लिए BWSSB से संपर्क कर मीटर और रीडिंग की जांच करवा सकता है।
ये भी पढ़ें: Lunar Eclipse: चंद्रग्रहण के सूतक काल में भी क्यों खुले रहेंगे ये 4 मंदिर? इसके पीछे क्या हैं लोगों की मान्यताएं
संबंधित खबरें
MSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
35 mins ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
17 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines