हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bengaluru: कॉलेज फेस्ट में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पर बेंगलुरु में 2 छात्रों पर मामला दर्ज

विज्ञापन

बेंगलुरू: बेंगलुरू में कॉलेज के एक कार्यक्रम में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के आरोप में इंजीनियरिंग के दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटर कॉलेज उत्सव के दौरान हुई जब छात्र अपनी पसंदीदा आईपीएल क्रिकेट टीमों के नारे लगा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, नारेबाजी के दौरान एक लड़का और एक लड़की ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ अन्य छात्रों ने आपत्ति जताई और उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वे रुक गए।

छात्र ने वीडिया रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला

छात्र और छात्रा के नारेबाजी का वीडियो वहां मौजूद एक अन्य छात्र ने रिकॉर्ड किया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच की और नारेबाजी करने वाले छात्र और छात्रा से माफीनामा लिखवाया। इसके बाद दोनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया।

उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 505 (1) बी (जनता में डर पैदा करने के इरादे से) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने दोनों छात्रों के माता-पिता से बात की है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें