Bengaluru Husband uploaded Personal Pictures of Wife on Instagram: बेंगलुरु से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने दिल्ली में कार्यरत अपने ही पुलिसकर्मी पति पर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने उसके नाम से खोले गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी निजी तस्वीरें अपलोड कीं है।
दंपति की 13 साल की एक बेटी है
मामले को लेकर येलहंका के बाबानगर की रहने वाली गरिमा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके पति श्रवण कुमार खुफिया ब्यूरो में इंस्पेक्टर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने उससे तलाक के लिए अर्जी दी है। महिला ने बताया हमारी 13 साल की एक बेटी है।
निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं
महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति जुलाई में बेंगलुरु आए थे। इस दौरान उन्होंने मुझे ड्रिंक में मिलाकर कुछ नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया। फिर, उसने इसे पीते हुए मेरी तस्वीरें खींचीं और उन्हें मेरे नाम से खोले गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। साथ ही उसने मुझे बदनाम करते हुए मेरी कुछ निजी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दीं। इसके बाद अब, वह मुझे धमकी दे रहा है और कह रहा है कि अगर मैंने उसे तलाक नहीं दिया तो वह मुझे मार डालेगा। पुलिस ने पति के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- जो मां कर सकती, कोई नहीं कर सकता; 8 साल की बेटी के लिए हाइकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
ऐसा ही मामला आया था सामने
हाल ही में बेंगलुरु से ऐसा ही एक मामला और सामने आया था, यहां एक 26 वर्षीय व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की निजी तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वह तस्वीरों पर पोस्ट किए गए कमेंट्स को पढ़कर मजे लेता था। पुलिस ने कहा कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मॉर्फ्ड तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
44 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines