Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बन्नेरघट्टा मेन रोड पर सीमेंट से लदा कंक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक के मालिक की पहचान कर ली गई है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
और पढ़िए – केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की 28 महीने बाद जेल से हुई रिहाई, बोले- मुझ पर झूठे आरोप हैं
बेटी को स्कूल ले जा रही थी महिला
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान 47 साल की गायत्री कुमार और उनकी बेटी की पहचान 16 साल की समता कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान गायत्री अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बन्नेरघट्टा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।
हादसे के बाद गायत्री और उनकी बेटी समता कार में फंस गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मां-बेटी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक ट्रक को कार के ऊपर से हटाया जाता, तब तक महिला और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।
और पढ़िए – चलती कार बनी आग का गोला, सवार प्रेग्नेंट महिला और उसके पति की जिंदा जलकर मौत
चार क्रेन के जरिए कार से हटाया गया ट्रक
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि चार क्रेन के जरिए ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया। पुलिस ने कहा कि मृतका गायत्री आईटी फील्ड में काम करती थी। वो अपने पति सुनील कुमार और दो बच्चों के साथ बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में रहती थी। वे मूल रूप से बेल्लारी के रहने वाले हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
22 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines