Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु में कार पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, स्कूल जा रही बच्ची समेत महिला की हुई दर्दनाक मौत

Bengaluru Road Accident

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बन्नेरघट्टा मेन रोड पर सीमेंट से लदा कंक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक के मालिक की पहचान कर ली गई है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेटी को स्कूल ले जा रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान 47 साल की गायत्री कुमार और उनकी बेटी की पहचान 16 साल की समता कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान गायत्री अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बन्नेरघट्टा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।

हादसे के बाद गायत्री और उनकी बेटी समता कार में फंस गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मां-बेटी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक ट्रक को कार के ऊपर से हटाया जाता, तब तक महिला और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

चार क्रेन के जरिए कार से हटाया गया ट्रक

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि चार क्रेन के जरिए ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया। पुलिस ने कहा कि मृतका गायत्री आईटी फील्ड में काम करती थी। वो अपने पति सुनील कुमार और दो बच्चों के साथ बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में रहती थी। वे मूल रूप से बेल्लारी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ