Bengaluru: बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को महिला सवारी के सामने मास्टरबेट करने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने बीच सफर में मास्टरबेट किया और उसे उतारने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया।
ट्विटर पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को रैपिडो बाइक टैक्सी की सेवाओं का उपयोग करने के बाद उसे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। पीड़ित महिला ने बताया कि वे टाउन हॉल में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, जहां कई लोग मणिपुर में हिंसा से बचे लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एकत्र हुए थे।
महिला ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सिटी में अपने घर के लिए एक रैपिडो बाइक बुक की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि आरोपी रैपिडो मोबाइल एप्लिकेशन के साथ रजिस्टर्ड बाइक के बजाय एक अलग बाइक लेकर लाया।
सुनसान इलाके में करने लगा मास्टरबेट
पीड़िता ने कहा कि यात्रा के दौरान बाइक जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंची, ड्राइवर एक हाथ से बाइक चलाने लगा और अनुचित व्यवहार (बाइक चलाते समय हस्तमैथुन) करने लगा। अपनी सुरक्षा के डर को लेकर मैं पूरी घटना के दौरान चुप रही।
महिला ने दावा किया कि उसे छोड़ने के बाद आरोपी राइडर ने उसे उसके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा और व्हाट्सएप कॉल करने लगा। पीड़िता ने कहा कि मुझे राइडर का नंबर ब्लॉक करना पड़ा। पीड़िता ने मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी आपबीती ट्विटर पर पोस्ट की। महिला के ट्विटर पोस्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रैपिडो के राइडर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines