Police book 21 school bus drivers in drunk and drive tests: अक्सर स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने, बस में टूटी सीट होने, शीशे टूटे होने और एसी न होने जैसी शिकायतें मिलती हैं। लेकिन अब बेंगलुरु में स्कूल बस के चालक शराबी हो रहे हैं। सोमवार सुबह यहां 3000 से ज्यादा स्कूल बसों की जांच हुई, जिसमें 21 ड्राइवर शराब पीकर बस चलाते मिले।
सुबह 4000 बसों की जांच की गई
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह शहर में अलग-अलग जगह स्कूल बस जांच का अभियान चलाया गया है। कुछ घंटे के भीतर कुल करीब 3924 बसों की जांच की गई। इनमें से 21 बस चालक शराब के नशे में मिले। सभी के खिलाफ शराब पीकर नशे में वाहन चलाने और बच्चों की जान जोखिम में डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘शादी कराओ नहीं यही दे दूंगी अपनी जान…’, UP में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
शराबियों का रद्द होगा लाइसेंस
बेंगलुरु पुलिस के अनुसार सभी 21 चालकों का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश कर्नाटक परिवहन विभाग के पास भेज दी गई है। इतना ही नहीं इन सभी बसों को जब्त कर लिया गया है, इनके परमिट रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जांच के दौरान 400 अन्य मामले दर्ज किए गए हैं, इन बसों में क्षमता से अधिक बच्चे ले जाए जा रहे थे।
बस ड्राइवर के पास होना चाहिए कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस
जानकारी के अनुसार स्कूल बस चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण नियम हैं। जैसे स्कूल बस ड्राइवर के पास कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा स्कूल बस ड्राइवर के पास कम से कम दो साल का कमर्शियल वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। स्कूल बस ड्राइवर को यातायात के सभी नियमों का पालन करना होता है।
ये भी पढ़ें: क्या तिरुपति प्रसाद में मिलावटी था घी? SC की बड़ी टिप्पणी, ‘भगवान को राजनीति से दूर रखो..’
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
54 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines