कर्नाटक के शहर बेंगलुरु में एक कार में 9 करोड़ रुपये कैश मिलने से सनसनी फैल गई. आयकर विभाग ने 500-500 रुपये के नोटों से भरा सूटकेस जब्त करके जांच शुरू कर दी है. क्योंकि कार सवार दोनों युवक कैश का हिसाब-किताब नहीं दे पाए, इसलिए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू की. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना 18 अगस्त की है और आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच पड़ताल करके केस आज 22 अगस्त को दर्ज किया गया. दोनों युवक कैश से भरा सूटकेस पकड़े जाने पर घबरा गए तो पुलिस को उन पर शक हो गया.
कैश लेकर दोनों युवक कहां जा रहे थे?
बेंगलुरु में आयकर विभाग की यूनिट-22 के डिप्टी डायरेक्ट जगदीश ने बताया कि गत 18 अगस्त की रात को करीब 10:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन की पेट्रोलिंग टीम होसुर रोड पर तैनात थी. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के बाद सिग्नल के पास टीम ने एक हुंडई क्रेटा कार (KL 20 T 8629) नंबर की कार को रोका. चेकिंग करने पर कार के अंदर एक सूटकेस मिला, जिसे अंदर 500 रुपये के नोटों (आर) के बंडल मिले, जो 9 करोड़ रुपये का कैश था. कार बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर की ओर जा रही थी, लेकिन दोनों कार सवार इस कैश का हिसाब किताब नहीं दे पाए.
9 करोड़ कैश का सोर्स जानने का प्रयास
पेट्रोलिंग टीम दोनों युवकों को पुलिस स्टेशन ले गई. एक युवक की पहचान 42 साल के सचिन के रूप में हुई, जो तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित सिंधु ज्वैलर्स में काम करता है. दूसरे संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी. लेकिन दोनों युवकों को आयकर विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया. साथ ही बरामद किए गए 9 करोड़ के सोर्स का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, आयकर विभाग को मामला सौंप दिया गया है और अब आगे की कार्रवाई विभाग ही करेगा.
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास
8 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
18 mins agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
18 mins agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines