---विज्ञापन---

देश angle-right

Metro Pillar Collapse: बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, बच्चे समेत दो लोगों की मौत; कांग्रेस बोली- ये 40% कमीशन का नतीजा

Metro Pillar Collapse: कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिर गया। हादसे में ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। पिलर गिरने की घटना की सूचना के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी […]

---खबर नीचे जारी है---

Metro Pillar Collapse: कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिर गया। हादसे में ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। पिलर गिरने की घटना की सूचना के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बेंगलुरु पूर्व के डीसीपी भीमाशंकर एस गुलेड ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

---खबर नीचे जारी है---

महिला और बच्चे की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। घटना में महिला का पति भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से कल्याण नगर के एचआरबीआर लेआउट तक जाने वाली सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान मेट्रो का एक खंभा गिर गया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तेजस्वी और उसके बेटे विहान के रूप में हुई है। डीसीपी ईस्ट ने इसकी पुष्टि की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए ये आरोप

बेंगलुरु मेट्रो गिरने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि ये घटना ‘40% कमीशन’ सरकार का नतीजा है। शिवकुमार ने राज्य के विकास कार्यों में गुणवत्ता नहीं होने का भी आरोप लगाया।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

कांग्रेस विधायक बोलीं- मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए

बेंगलुरु में पिलर गिरने की घटना पर कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि हैरानी की बात है कि एक निर्माणाधीन पिलर एक महिला और बच्चे पर गिर गया. अब तक हो रही थी गड्ढों की मौत, अब खंभे टूट रहे हैं। यह भाजपा सरकार के उल्लंघन, लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक स्पष्ट मामला है।

सौम्या रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। यह खराब काम का एक स्पष्ट मामला है और लोग इसके आगे झुक गए हैं। अब, बेंगलुरु और कर्नाटक के लोग तंग आ चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 10, 2023 01:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola