हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

‘आपकी बेटी सूटकेस के अंदर है…’ ससुराल को फोन कर बोला दामाद, बेंगलुरु में जिंदगी बर्बाद

देशभर से इन दिनों कई मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें आपसी झगड़ों के चलते पति-पत्नी एक दूसरे का मर्डर कर दे रहे हैं। देश में अभी मेरठ की मुस्कान का मामला काफी सुर्खियों में है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है।

विज्ञापन

देश में मुस्कान और साहिल का केस सुर्खियों में है। इसी बीच बेंगलुरु से राकेश और गौरी का भी केस सामने आया है। हालांकि, यहां कहानी थोड़ी अलग है। दरअसल, महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश ने अपनी पत्नी गौरी को मौत की नींद सुला दिया। गौरी को मारने के बाद आरोपी ने अपने ससुराल वालों को फोन करके इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि आपकी बेटी की लाश सूटकेस में है। जानकारी के मुताबिक, यह मर्डर आपसी झगड़े के चलते हुआ है। पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते थे, जिनके अक्सर झगड़े होते रहते थे।

सूटकेस में पैक कर दी लाश

यह मामला बेंगलुरु के हुलीमावु से सामने आया है। जहां पर राकेश नाम के एक शख्स को इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को जान से मार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद राकेश ने गौरी के शव को एक सूटकेस में बंद किया और उसके माता-पिता को फोन किया। आरोपी पति ने उनको बताया कि आपकी बेटी गौरी को मैंने मार दिया है, जिसकी लाश सूटकेस में है।

ये भी पढ़ें: ‘शौहर को मय्यत पर नहीं आने देना’; बरेली की शबाना ने जान देने से पहले क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन

घरेलू झगड़े के चलते हुआ मर्डर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राकेश ने गुस्से में गौरी की हत्या की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग थे। राकेश महाराष्ट्र का रहने वाला था। पिछले साल ही दोनों डोड्डाकन्नहल्ली में शिफ्ट हुए थे।

निकाली जा रहीं कॉल डिटेल

पुलिस को भी इस मर्डर की जानकारी दी गई, जिसके लिए कंट्रोल रूम में फांसी के मामले के बारे में फोन आया था। जब घर पर पहुंची, तो देखा कि दरवाजा बंद था। जब अंदर घुसे, तो उन्हें बाथरूम में एक सूटकेस मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हत्या करने के बाद राकेश बेंगलुरु से पुणे भाग गया, जहां से पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। राकेश की गिरफ्तारी हुलीमावु और पुणे पुलिस की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को ट्रैक करने से भी आसान हुई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  पिंकी बनी ‘मुस्कान’ पर ‘सौरभ’ बनने से बचा अनुज, जहरीली कॉफी से हालत नाजुक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola