Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में एक महिला के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में भर देने की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। लेकिन, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध माना जा रहा शख्स ओडिशा में मृत मिला है। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है और उसके पास सेसुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनावर ने इस बात की पुष्टि की है मुख्य संदिग्ध मुक्तिरंजन प्रताप रे ने आत्महत्या कर ली है।
बता दें कि बेंगलुरु में 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या के मामले में 31 वर्षीय रे को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा था। महालक्ष्मी की बॉडी के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उन्हें फ्रिज में भर दिया गया था। मुक्तिरंजन प्रताप रे बुधवार को ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित भुइंपुर गांव के पास मृत पाया गया। शनिवार को बेंगलुरु के विनायक नगर में रहने वाली महालक्ष्मी के घर में एक फ्रिज के अंदर फ्रिंज में पुलिस ने महालक्ष्मी के शव के अवशेष बरामद किए थे। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई थी। जांच में शक की सुई मुक्तिरंजन प्रताप रे पर गई जिसको मुख्य संदिग्ध माना जा रहा था।
सुसाइड नोट में स्वीकारी मर्डर करने की बात!
पुलिस के अनुसार मुक्तिरंजन ने कथित तौर पर एक पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मुक्तिरंजन के आत्महत्या करने की खबर बुधवार सुबह करीब 8.15 बजे मिली थी। उसका शव भुइंपुर गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकता पाया गया था। वह इसी गांव का रहने वाला था। 9 बजे के करीब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और इसके बाद उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। ओडिशा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मुक्तिरंजन ने कथित तौर पर महालक्ष्मी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
बेंगलुरु पुलिस को नहीं मिल पाया सुसाइड नोट
इस सवाल पर कि क्या ओडिशा पुलिस ने सुसाइड नोट को बेंगलुरु पुलिस के हवाले किया है, कुमार ने कहा कि यह एक अदालती दस्तावेज है। बेंगलुरु पुलिस को इसे पाने के लिए एक प्रार्थना पत्र जमा करना होगा और अदालत से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही हम सुसाइड नोट उन्हें दे पाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुक्तिरंजन अपने लैपटॉप बैग के साथ सुबह करीब 4 बजे अपने गांव गया था और बाद में एक बाइक से वहां से निकला था। जानकारी के अनुसार ओडिशा में मामले की जांच कर रही बेंगलुरु सिटी पुलिस के अधिकारी भी मुक्तिरंजन के गांव की ओर रवाना हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines