Bengaluru: शादी से इनकार करने पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से 16 बार हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बेंगलुरु सिटी का है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन के डीसीपी भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया कि युवती की पहचान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की रहने वाली 25 साल की लीला पवित्रा नीलमणि के रूप में, जबकि आरोपी प्रेमी की पहचान 28 साल के दिनकर बनाला के रूप में हुई है। प्रेमिका की ओर से शादी से इनकार करने पर आरोपी ने 15 से अधिक बार से अधिक चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।
युवती ने इसलिए शादी से किया था इनकार
जानकारी के मुताबिक, लड़की और उसके प्रेमी की जाति अलग-अलग थी। अलग जाति के होने के कारण लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। डीसीपी ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी प्रेमी ने मंगलवार शाम को पूर्वी बेंगलुरु के मुरुगेशपल्या में प्रेमिका के कार्यालय के बाहर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मार डाला।
पुलिस ने बताया कि लड़की मुरुगेशपाल्या में ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थी। वहीं, आरोपी दिनकर बनाला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित स्वास्थ्य सेवा कंपनी का कर्मचारी है। लीला जेबी नगर के एक पीजी में रहती थी, जबकि दिनाकर डोमलूर में रहता था।
पिछले 5 साल से चल रहा था दोनों का अफेयर
डीसीपी (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा कि हत्या की घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दिनकर और लीला पिछले पांच साल से एक-दूसरे के साथ थे। दिनकर और लीला पहली बार एक हेल्थकेयर फर्म में मिले थे। दोनों यहां एक साथ काम करते थे। कुछ महीनों की मुलाकात और बातचीत के बाद दोनों में बाद में प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला किया था लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि लड़का दूसरी जाति का था।
लीला ने दिनकर को बताया कि उनका परिवार शादी के लिए राजी नहीं होगा और वह अपने परिवार के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकती। इस बात से आरोपी नाराज था। मंगलवार शाम आरोपी दिनकर अपनी प्रेमिका के ऑफिस के बाहर पहुंचा और बाहर उसका इंतजार करने लगा। शाम को जब लीला अपने ऑफिस से निकली तो दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाला और सरेआम अपनी प्रेमिका पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines