बेंगलुरु में सड़क पर चलती लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर कार में आग लग गई। करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली कार में आग लगने के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। लेम्बोर्गिनी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संजीव उर्फ ‘निम्मा माने मागा संजू’ की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश
रविवार को बेंगलुरु में व्यस्त सड़क पर चलती लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर (Lamborgini Aventador) कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में बैठा शख्स तुंरत बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग में लगी आग को बुझाया। अब कार में आग लगने की फोटो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस अब आग लगने का कारण पता कर रही है।
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाले सैन्य अधिकारी को तगड़ा झटका, स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को लगी चोटें
लेम्बोर्गिनी के इंजन में लगी आग
बताया जा रहा है कि लेम्बोर्गिनी कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी। कुछ दूर चलने के बाद चालक को कार के पिछले हिस्से से आग की लपटे उठती दिखी। जिसके बाद चालक कार को रोककर उससे बाहर निकल गया। कार के जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां इंजन था। माना जा रहा है कि इंजन में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी, जहां आमतौर पर इंजन होता है।
जानिए कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संजीव?
बेंगलुरु निवासी संजीव उर्फ ‘निम्मा माने मागा संजू’ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। संजीव के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। संजीव कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। साथ ही उनके पास सोना बहुत है। संजीव सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और खुद को एक किसान बताते हैं।
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
54 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines