बेंगलुरु में आयकर विभाग की रेड; फ्लैट में बिस्तर से मिले 42 करोड़, 5 चुनावी राज्यों में होनी थी फंडिंग

Bengaluru income tax department raid: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर विभाग के छापे में 42 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। एक फ्लैट से ये राशि बरामद हुई है। इस मामले में अधिकारी पूर्व में पार्षद रही महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह पैसा 5 राज्यों के लिए जुटाया गया था।

Karnataka News, Karnataka Crime News

बेंगलुरु में एक फ्लैट पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। फोटो क्रेडिट-एएनआई

Bengaluru income tax department raid: कर्नाटक में आयकर विभाग को छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला है। विभाग की ओर से राजधानी बेंगलुरु में छापा मारा गया था। यहां एक फ्लैट में बेड से राशि मिली है। बेड के नीच 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपये मिले हैं। सभी नोट 500 रुपये के हैं। मामले में विभाग की ओर से पूर्व महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि ये पैसा पांच चुनावी राज्यों में फंडिंग के लिए जुटाया गया था।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ ही दिन में राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ये पैसा वहीं जाना था। इस पैसे को बेंगलुरु में सोने के आभूषण विक्रेताओं और दूसरे स्त्रोतों से जुटाया गया था। जिसके बारे में आयकर विभाग को इनपुट मिला था। आरटी नगर के पास आत्मानंदा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट के बारे में विभाग को सूचना मिली थी। जिसके बाद विभाग की टीम ने रेड की। इसी दौरान 42 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई।

विज्ञापन

बेड के नीचे 23 बक्सों में पैसा रखा गया था। सभी नोट 500-500 रुपये के मिले। विभाग के सूत्रों के अनुसार आरटी नगर में दो जगह रेड की गई थी। लेकिन ये राशि एक जगह मिली है। जब विभाग की ओर से छापा मारा गया, फ्लैट में कोई नहीं मिला। आईटी अधिकारियों की ओर से अभी फ्लैट के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि मामले में महिला समेत उसके पति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

भाजपा सरकार में ठेकेदारी संघ पर लगा था आरोप

महिला पूर्व में पार्षद रह चुकी है। पार्षद का पति ठेकेदारी का काम करता है। जिसका ठेकेदार संघ में हिस्सा भी है। इस संघ पर भाजपा की पिछली सरकार में कमीशन का आरोप लग चुका है। आरोप था कि परियोजनाओं पर 40 फीसदी तक कमीशन वसूला गया था। वहीं, ठेकेदार की ओर से भी कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ