---विज्ञापन---

देश angle-right

बारिश ने 133 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, बेंगलुरु में एक दिन में 111.1MM बरसे बादल; देखें मानसून पर IMD का ताजा अलर्ट

IMD Weather Update on Monsoon: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तेज बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून पर नया अपडेट साझा किया है।

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Update: उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। मानसून की एंट्री से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

IMD के अनुसार बेंगलुरु में बारिश ने पिछले 133 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केरल से मानसून के आगे बढ़ते ही बेंगलुरु में झमाझम बारिश देखने को मिली। ऐसे में सिर्फ 24 घंटों के भीतर बेंगलुरु में 111.1 MM बारिश हुई थी।

---विज्ञापन---

कई जगहों पर हुई तेज बारिश

नौतपा खत्म होते ही दक्षिण भारत के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली थी। बेंगलुरु के अलावा बीजापुर में 72.4 मिमी ,बलरामपुर में 31.4 मिमी और रायगढ़ में 31.9 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा नारायणपुर, दंतेवाड़ा, महासमुंद, रायगढ़ और जशपुर के कई इलाकों में बारिश है।

---विज्ञापन---

13 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा खत्म

---विज्ञापन---

बता दें कि 13 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने के आसार हैं। वहीं 15 को मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इंदौर में 12 डिग्री पहुंचा पारा

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के इंदौर में भी मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भीषण गर्मी के बीच इंदौर में तेज बारिश देखने को मिल रही है। आंधी और गरज के साथ इंदौर में झमाझम बारिश हुई है। जिसकी वजह से जिले के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ इंदौर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

---विज्ञापन---

किन राज्यों में होगी बारिश?

IMD के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, असम, मेघालय और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

हीट वेव से कब मिलेगी राहत?

उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का कहर जारी है। IMD की मानें तो हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 18 जून तक हीट वेव चलती रहेगी। वहीं जून के अंत तक मानसून पूरे देश में छाने के आसार हैं।

First published on: Jun 03, 2024 04:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola