हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

8 साल की बच्ची की शिकायत पर बेंगलुरू फूड डिलीवरी एजेंट की पिटाई, जानें फिर क्या हुआ?

विज्ञापन

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट के निवासियों और गार्ड ने एक फूड डिलीवरी एजेंट की पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोप था कि 8 साल की एक बच्ची को फूड डिलीवरी एजेंट जबरन बिल्डिंग की छत पर ले गया था। हालांकि बाद में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला कि बच्ची झूठ बोल रही थी।

यह घटना सोमवार को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में एक अपार्टमेंट में हुई जब एक दंपति अपनी लापता बच्ची की तलाश में जुटे थे। काफी देर बाद 8 साल की बच्ची को छत पर पाया गया। मिलने पर लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि एक फूड डिलीवरी एजेंट उसे ऊपर ले गया था। बच्ची ने बताया कि फूड डिलीवरी एजेंट से बचने के लिए उसने उसके हाथ पर दांत से काट लिया और खुद की जान बचाई।

फूड डिलीवरी एजेंट को देखकर बच्ची ने इशारा किया

लड़की के माता-पिता ने अपने पड़ोसियों और सुरक्षा गार्डों को सूचित किया, जिन्होंने अपार्टमेंट का गेट बंद कर दिया। लड़की ने एक डिलीवरी एजेंट की ओर इशारा किया जो कैंपस में था। अपार्टमेंट के निवासियों और गार्ड ने उसे पीटा और पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि वे अंदर पहुंचे और अपने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, जिससे पता चला कि लड़की अकेले छत पर गई थी और बाद में अपने माता-पिता और पुलिस से झूठ बोला।

माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वे अपने एक और बच्चे को स्कूल बस से छोड़ने गए थे और लौटने के बाद उन्हें अपनी बेटी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें 30 मिनट बाद लड़की छत पर मिली और लड़की ने उन्हें बताया कि यह डिलीवरी एजेंट था जो उसे वहां ले गया। बाद में लड़की ने कहा कि डांट के डर से उसने अपने माता-पिता से झूठ बोला।

विज्ञापन

पुलिस ने असम के रहने वाले डिलीवरी एजेंट से पूछा कि क्या वह काउंटर शिकायत दर्ज करना चाहता है, लेकिन उसने कहा कि वह माता-पिता की स्थिति को समझता है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह जल्द ही बेंगलुरु छोड़ रहा है और आरोप नहीं लगाना चाहता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola