हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: डॉक्टर ने ट्रैफिक में फंसी कार को छोड़ा, मरीज की सर्जरी के लिए 3 KM दौड़कर पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन

नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक डॉक्टर की कार भारी ट्रैफिक के बीच फंस गई। डॉक्टर को मरीज की सर्जरी के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचना था। ऐसे में डॉक्टर कार से उतरे और अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। करीब 3 किलोमीटर दौड़कर वे अस्पताल पहुंचे और मरीज की सर्जरी की।

दरअसल, बेंगलुरु शहर की ट्रैफिक के चलते यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस तरह की परेशानी से डॉक्टर गोविंद नंदकुमार को उस वक्त जूझना पड़ा जब वे किसी मरीज की सर्जरी करने अस्पताल जा रहे थे।

घर से तय समय पर निकले, लेकिन ट्रैफिक में फंसे डॉक्टर

डॉक्टर गोविंद सरजापुर के मणिपाल अस्पताल में सलाहकार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी हैं। 30 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजे एक अधेड़ महिला की तत्काल सर्जरी के लिए डॉक्टर गोविंद को बुलाया गया था। जब वे अस्पताल के लिए निकले तो रास्ते में सरजापुर मराठल्ली खंड में ट्रैफिक में फंस गए।

जब डॉक्टर गोविंद ट्रैफिक में फंसे तो उन्होंने बिना सोचे-समझे अपनी कार ड्राइवर के पास छोड़ दी और 3 किमी तक दौड़कर अस्पताल पहुंचे और महिला की सर्जरी की। बताया जा रहा है कि सर्जरी अच्छी रही और मरीज को समय पर छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल में डॉक्टर की टीम पूरी तरह से थी तैयार

उधर, डॉक्टर गोविंद नंदकुमार ने कहा कि मैं हर दिन सेंट्रल बेंगलुरु से मणिपाल हॉस्पिटल सरजापुर जाता हूं, जो साउथ ईस्ट बेंगलुरु में है। उन्होंने बताया कि सर्जरी वाले दिन मैं समय पर घर से निकल गया था। अस्पताल में मेरी टीम पूरी तरह से सर्जरी के लिए तैयार थी। इसी दौरान मैं अचानक हैवी ट्रैफिक में फंस गया। मुझे लगा कि मैं समय पर नहीं पहुंच पाऊंगा, इसलिए कार को ड्राइवर के पास छोड़ दी और बिना कुछ सोचे अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी।

बता दें कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर गोविंद गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से ट्यूमर और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने से संबंधित सर्जरी के स्पेशलिस्ट हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें