नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। शनिवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसमें 24 नए मंत्री सरकार में शामिल किए गए। सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त मंत्रालय रखा है, जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट विभाग मिला है। गृह मंत्रालय डॉ। जी परमेश्वरा को सौंपा गया है। श्रीरामलिंगा रेड्डी को ट्रांसपोर्ट विभाग दिया गया है। कर्नाटका कैबिनेट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को भी जगह दी गई है। प्रियांक खड़गे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया है।
24 और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के गठन के एक हफ्ते बाद शनिवार को 24 और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बेंगलुरु के राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य नेता पहुंचे थे। बीते शनिवार को 8 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली थी। कर्नाटक में सीएम और डिप्टी समेत अब मंत्री परिषद में 34 मंत्री हो गए हैं।
इन्हें मिली कैबिनेट में जगह
इनमें एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चालुवारायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन। राजन्ना, दिनेश गुंडू राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, आर हेबलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, एमएस सुधाकर और बी नागेंद्र को मंत्री परिषद में शामिल किया गया हैं।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय के आधार पर कैबिनेट में विधायकों को जगह दी गई है। हाई कमांड के साथ चर्चा के बाद ही कैबिनेट को अंतिम रूप दिया गया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
47 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines