Bengaluru: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- LCA तेजस विमान साबित हो रहा गेमचेंजर, DRDO के काम को सराहा
Edited By Bhola Sharma

DRDO सेमिनार को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
Edited By Bhola Sharma

DRDO सेमिनार को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
Bengaluru: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बेंगलुरु में डीआरडीओ के सेमिनार को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक हमारा रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रअगर लगातार मजबूत हुआ है, तो DRDO की उसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। अपने रिसर्च और नवाचार से DRDO ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश ने तपस, AEW&C, मीडियम रेंज आर्टिलरी गन, हेलीकॉप्टर, राडार जैसे अत्याधुनिक मंच और हथियार प्रणाली विकसित किए हैं। दुनिया ने हमारी उपलब्धियों को नोटिस किया है।
उन्होंने कहा कि कई देश अब हमसे रक्षा उपकरण आयात कर रहे हैं, जबकि कई और देश भारतीय शस्त्र प्रणाली हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। एयरोस्पेस उद्योग में LCA तेजस विमान गेम चेंजर साबित हो रहा है।
आज़ादी के बाद से अब तक हमारा रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रअगर लगातार मजबूत हुआ है, तो DRDO की उसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। अपने रिसर्च और नवाचार से DRDO ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है: DRDO सेमिनार में रक्षा मंत्री, बेंगलुरु pic.twitter.com/9NvDjsLWii
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
रक्षामंत्री ने कहा कि जब किसी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा होता है तो पूरी दुनिया इसके प्रभाव को कई तरह से महसूस करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक दूसरे से जुड़ी और नेटवर्क आधारित दुनिया में किसी भी तरह के टकराव और उपद्रव से कोई भी देश अछूता नहीं रह सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: