Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली 9 साल की होनहार लड़की ने जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्वरा मेनन ने जापान के कावासाकी शहर में आयोजित 46वीं विश्व व्हिसलिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है। बाल श्रेणी में खेलते हुए स्वरा ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेटी की सफलता पर मां बिनिया शाजेश गदगद हैं। पेशेवर सीटी बजाने की आश्चर्यजनक यात्रा के बारे में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। मां ने बताया कि बेटी को बचपन से ही सीटी बजाने का शौक था। लेकिन भारत में पेशेवर सीटी बजाने के खेल को मान्यता नहीं है।
कोच ढूंढने के लिए परिवार को करनी पड़ी मशक्कत
इस कारण उसके लिए कोच ढूंढना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बाद में स्वरा का निखिल राणे ने मार्गदर्शन किया, जो दो बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। राणे ने ही स्वरा को विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हैरानी की बात है कि जापान में हुई प्रतियोगिता में सिर्फ 125 में से 3 ही भारतीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्वरा भारत से अकेली बाल प्रतियोगी शामिल हुईं। अपनी जापान यात्रा के अनुभव भी स्वरा शेयर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:जन्म से गूंगा-बहरा आदर्श कैसे बन गया Robot Boy? आसान नहीं रहा बेगूसराय के लाल का संघर्ष
स्वरा के अनुसार जापान एक शांत देश है। वहां के व्यंजनों को उन्होंने खूब आनंद लिया। उन्होंने मंच पर घबराहट नहीं दिखाई और सीटी बजाने के बाद जीत मिली तो राहत की सांस ली। वे फिलहाल बेंगलुरु के ही स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ रही हैं। उनकी इच्छा थी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करें। अब ये सपना पूरा हो चुका है। आगे भी वे ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines