Bengaluru cyber fraud case: कर्नाटक पुलिस ने बड़े साइबर क्राइम का भंडाफोड़ किया है। बेंगलुरु पुलिस ने 854 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले 6 शातिरों को अरेस्ट किया है। ये आरोपी निवेश योजना की आड़ में लोगों को बड़ी कमाई का लालच देकर चूना लगाते थे। आरोपी हजारों लोगों को चूना लगा चुके हैं। आरोपियों से 5 करोड़ रुपये बरामद करने की पुष्टि भी अधिकारियों ने की है।
रोज देते थे 5 हजार कमाने का झांसा
पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि गिरोह के लोग वाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए शिकार को जाल में फंसाते थे। आरोपी लोगों को एक हजार से लेकर 10 हजार रुपये का निवेश करने का लालच देकर रोजाना 5 हजार तक की कमाई का झांसा देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऐसे हजारों लोगों को फंसा चुके हैं। जिन्होंने एक लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की राशि इन्वेस्ट की है। जब लोग राशि की पेमेंट ऑनलाइन करते थे, तो ये पैसा खातों में जमा हो जाता था।
यह भी पढ़ें-मणिपुर हिंसा के बीच सीएम बोले-दोषियों को नहीं बख्शेंगे, कई इलाकों से 9 घंटे हटाया गया कर्फ्यू
कई ऐप्स के जरिए किया गया है फर्जीवाड़ा
इसके बाद जब निवेश की प्रक्रिया पूरी होती थी। तो उसके बाद निवेशक इस पैसे को निकाल नहीं पाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी इस पैसे को आगे धन शोधन के खाते में डाल देते थे। आरोपियों की ओर से अब तक लगभग 854 करोड़ रुपये की राशि का फ्रॉड किया गया है। फ्रॉड के लिए आरोपियों ने पेमेंट गेटवे और कई गेमिंग ऐप का भी सहारा लिया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines