---विज्ञापन---

देश angle-right

वो बेवफा थी इसलिए…बेंगलुरु के शख्स ने सरेआम ली पत्नी की जान

देश में इन दिनों बेवफाई के चलते हत्याओं के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को केवल शक के चलते मौत के घाट उतार दिया। उसको शक था कि पत्नी का किसी और के साथ रिश्ता है।

---विज्ञापन---

शुक्रवार रात बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके साथ बेवफाई कर रही है। यह घटना कर्नाटक की राजधानी के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में हुई है। महिला की हत्या बीच सड़क पर लोगों के सामने की गई। हमलावर की पहचान 43 वर्षीय कृष्णप्पा के तौर पर की गई है, जो चिक्काबल्लापुर जिले के बागेपल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करता है। कृष्णप्पा ने यह हमला शुक्रवार रात करीब 8 बजे किया। उस वक्त शारदा अपने काम से वापस घर आ रही थी।

सबके सामने काटा गला

शुक्रवार रात करीब 8 बजे कृष्णप्पा ने घर वापसी कर रही अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 साल की शारदा एक घरेलू कामगार थी। हमले के समय वह अपने काम से घर लौट रही थी। कृष्णप्पा ने बीच सड़क पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कृष्णप्पा हत्या के इरादे से बागेपल्ली से आया था। वह अपनी पत्नी के घर जाने के लिए उसके रास्ते पर इंतजार कर रहा था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ’19 सेकंड…हंसी-गिरी, तोड़ दिया दम’; महाराष्ट्र में विदाई समारोह में लड़की की जान जाने का वीडियो वायरल

मदद न मिलने पर हुई मौत

शारदा जैसे ही उसके पास पहुंची, कृष्णप्पा ने उस पर हमला कर दिया और उसके गले पर बार-बार चाकू से वार किया। हमले के बाद शारदा वहीं पर गिर गई और किसी भी तरह की मदद न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार होने की कोशिश में था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और पुलिस के आने तक उसे पकड़कर रखा। घटना के तुरंत बाद बेंगलुरु की पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मामला दर्ज करने के बाद आगे की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि कृष्णप्पा को अपनी पत्नी के ऊपर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 700 करोड़ खर्च, 2.08KM लंबाई…जानें कितना खास है पम्बन ब्रिज, जिसका आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

First published on: Apr 06, 2025 01:58 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola